top of page

दो दिवसीय 33वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह संपन्न

  • Writer: Alok Uniyal
    Alok Uniyal
  • Apr 7
  • 2 min read

अल्मोड़ा, 25 मार्च 2026: दो दिवसीय 33वां उमेश डोभाल स्मृति सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। जिला पंचायत सभागार, अल्मोड़ा में आयोजित इस समारोह में उमेश डोभाल स्मृति ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट की ओर से उमेश डोभाल स्मृति सम्मान 2025 साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु कपिलेश भोज को उनके समर्पण, प्रेरणादायक एवं अनुकरणीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।


राजेंद्र रावत ‘राजू’ स्मृति जनसरोकार सम्मान पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और वृक्ष प्रेम के लिए किशन सिंह मलड़ा को दिया गया।


गिरीश तिवारी ‘गिर्दा’ स्मृति जनकवि सम्मान सुप्रसिद्ध रंगकर्मी यमुना राम को उनके जनपक्षीय नाटकों एवं जनगीतों के लिए प्रदान किया गया।


मीडिया क्षेत्र में:

  • इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पुरस्कार “विजयपथ न्यूज” के विजय रावत को

  • प्रिंट मीडिया पुरस्कार राजू सजवाण को दिया गया।


भुवनेश्वरी जोशी प्रतिभा सम्मान (बालिका वर्ग) मोनिका पंवार (चमियाला, टेहरी गढ़वाल) को तथा अनिरुद्ध जोशी प्रतिभा सम्मान (बालक वर्ग) करन राज (जीआईसी क्यार्क, पौड़ी गढ़वाल) को प्रदान किया गया।


समारोह में ट्रस्ट अध्यक्ष गोविंद पंत राजू, प्रोफेसर शेखर पाठक, राजीव लोचन साह, रंगकर्मी जुहुर आलम, पी.सी. तिवारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुरस्कार वितरित किए।


वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि उमेश डोभाल की शहादत सत्य की लड़ाई को जीवित रखने की प्रेरणा देती है। उनके साहस और लेखनी की गाथा आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों को सत्य के पक्ष में खड़े होने के लिए प्रेरित करती रहेगी।

आयोजन समिति सदस्य रमेश जोशी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर टम्टा, नवीन बिष्ट, डॉ. हयात सिंह रावत, राजेंद्र रावत, चंद्रशेखर द्विवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष जगदीश जोशी, सचिव अशोक पांडे, कपिल मल्होत्रा, हरीश भंडारी, किशन जोशी, प्रकाश पांडे, कमलेश कनवाल, शिवेंद्र गोस्वामी, जग जीवन सिंह, हिमांशु लटवाल, प्रमोद जोशी, नसीम अहमद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का संचालन लोकेश धस्माना एवं विजयवर्धन उप्रेती ने संयुक्त रूप से किया।

Comments


bottom of page