top of page

महत्वाकांक्षा

Writer: Umesh Dobhal
Umesh Dobhal
Sep 27, 2022
1 min read

चिड़िया आसमान की बुलन्दियों

को छूना चाहती है

डैनो के मजबूत होते ही

चिड़िया घोंसला छोड़ देती है


चाहता हूं-

चिड़िया की तरह पहाड़ियों के

पार चला जाऊ


मस्तिष्क समुद्रों को लांघना चाहता है

आदमी क्या नहीं कर सकता

ताकत और हौसला चाहिये

मिट्टी वर्षा और सूरज से ताकत लेकर

बीज हवा में आता है

महीनों पड़ा रहता है अंधेरे में


ऐसे ही मुझे भी ऊपर आना है

चारों दिशाओं में आने के लिए।

– उमेश डोभाल

Recent Posts

See All
सावधान !

जब वे आते हैं और कहते हैं हम खुशियां लायेंगे तुम्हारी थकी हुई और उदास जिन्दगियों में वे झूठ बोलते होते हैं उनकी भाषा की नरमी में एक...

 
 
 
कल रात नींद नहीं आयी

कल रात भर नींद नहीं आई कल रात भर करवटें बदलता रहा कल रात कुछ अजीब थी कल रात भर प्यास सताती रही आसपास कोई नहीं था इतनी सी बात थी और कल...

 
 
 

Comments


bottom of page